*राणावास में वर्षीतप पारणा व भागवती दीक्षा समारोह के वॉलंटियर्स का स्वागत किया गया*
*राणावास में वर्षीतप पारणा व भागवती दीक्षा समारोह के वॉलंटियर्स का स्वागत किया गया*
श्री मरुधर केसरी वर्षीतप पारणा व भागवती दीक्षा महोत्सव समिति, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन शिक्षक संघ, एवं जैन वर्धमान पब्लिक स्कूल, राणावास, के अध्यक्ष मिश्रीलाल गौतमचंद जैन गुगलिया
के नेतृत्व में सोजत सिटी पवन धाम में विराजित श्रमण संघीय वरिष्ठ प्रवर्तक शासन गौरव परम पूज्य श्री सुकनमल जी म सा , उप प्रवर्तक ज्योतिषविध श्री अमृत मुनि जी म सा , सेवाभावी श्री महेशमुनि जी म सा, श्री अखिलेश मुनि जी म सा, प्रसिद्ध संचालनकर्ता डॉ श्री वरुण मुनि जी म सा आदि ठाणा के दर्शन वंदन का लाभ लेने के लिए सोजत सिटी पावन धाम गए जहां पर राणावास संस्थान के अध्यक्ष महोदय श्री एम गौतम चंद जी गुगलिया एवं पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश जी खींवसरा ने महाराज सा के सानिध्य में पारणा व दीक्षा कार्यक्रम में निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का तथा जैन वर्धमान पब्लिक स्कूल राणावास के समस्त अध्यापकों का तथा गुरुभग्वंतो के सेवकों का सम्मान व स्वागत शाल , माला , स्मृति चिन्ह द्वारा गुरु भगवन्तों के समक्ष किया।
इस मौके पर परम पूज्य श्री सुकून मुनि जी ने शिक्षा के साथ अनुशासन बनाए रखना पर जोर दिया तथा ज्योतिषविद् श्री अमृत मुनि जी ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और नामांकन बढ़ाने हेतु मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष एम गौतमचंद जी गुगलिया पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश जी खींवसरा, प्रचार मंत्री पद्मजी डेढ़िया, संतोषजी पोकरणा, हर्ष कटारिया, रजत गुंदेचा, प्रधानाचार्य उदाराम जी, परिहार गजेंद्र जी सोनी, रतन लाल , सिंदल दीपकरण शर्मा, सुमेर सिंह, अशोक सिंह रामेश्वरी, राजपुरोहित,प्रेमलता, नवरतन सोनी ज्योति राठौड़ प्रीति राठौड़ कीर्ति गहलोत ललिता परिहार मानषी परिहार सुषमा जी उपस्थित रहे।