logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ भदोही जनपद में बुधवार 13 मई 2026 की शाम लगभग 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवा, बूंदाबांदी और आधी-तूफान के चलते कई स्थानों पर पे

ब्रेकिंग न्यूज़
भदोही जनपद में बुधवार 13 मई 2026 की शाम लगभग 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवा, बूंदाबांदी और आधी-तूफान के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने की खबर सामने आई है। अचानक बदले मौसम से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के झोंकों के साथ आसमान से बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े भी गिरे, जिससे लोग हैरान रह गए। सड़कों पर राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की सूचना मिल रही है।
मौसम खराब होने के कारण बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
प्रशासन की ओर से लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की गई है।

0
99 views

Comment