logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला नगर निगम चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, मेयर पद पर श्याम लाल बंसल 36 हजार से ज्यादा वोटों से विजयी

पंचकूला। हरियाणा निकाय चुनाव 2026 में पंचकूला नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार और एकतरफा जीत दर्ज करते हुए नगर निगम पर अपना दबदबा कायम कर लिया है। शहर की जनता ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए पार्टी को भारी बहुमत दिया। मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल ने कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को रिकॉर्ड मतों से हराकर बड़ी जीत हासिल की।
मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्याम लाल बंसल को कुल 68,544 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुधा भारद्वाज को 32,292 वोट प्राप्त हुए। श्याम लाल बंसल ने 36,252 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर भाजपा की मजबूत पकड़ को साबित कर दिया।
नगर निगम के 20 वार्डों में भी भाजपा का दबदबा साफ दिखाई दिया। भाजपा ने 17 वार्डों में जीत हासिल कर निगम सदन में स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया। कांग्रेस केवल एक वार्ड में जीत दर्ज कर सकी, जबकि दो वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।
पार्षद चुनावों में कई वार्डों में कांटे की टक्कर भी देखने को मिली। वार्ड नंबर 7 में भाजपा के ज्योति प्रसाद ने मात्र 79 वोटों से जीत हासिल की, जबकि वार्ड नंबर 10 में भाजपा प्रत्याशी शेखर ने सिर्फ 59 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस का खाता केवल वार्ड नंबर 18 में खुला, जहां अमनदीप कौर ने 165 वोटों से जीत हासिल की। वहीं वार्ड नंबर 17 और 20 में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया।
प्रमुख वार्डों के परिणाम
वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी
वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी
वार्ड नंबर 3 से भाजपा के सुरेश कुमार वर्मा 1087 मतों से विजयी
वार्ड नंबर 4 से भाजपा के भारत हितैषी 2565 मतों से विजयी
वार्ड नंबर 5 से भाजपा के जय कुमार कौशिक 1810 मतों से विजयी
चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के कई इलाकों में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों पर जनता की मुहर बताया है।
#samacharsansarnews24 #PanchkulaElection #PanchkulaMC #BJPVictory #ShyamLalBansal #HaryanaElection #PanchkulaNews #नगर_निगम_चुनाव #भाजपा_की_जीत #पंचकूला_नगर_निगम

0
0 views

Comment