logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*भाजपा सरकार जबरन लोगों में भय बनाकर ई पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीदने का कर रही है प्रयास : पूर्व मंत्री करन दलाल*

कृष्ण कुमार छाबड़ा
पलवल-13 मई

आज पलवल से कॉग्रेस के पूर्व मंत्री करन सिंह दलाल ने अपने निवास स्थान पर प्रैसवार्ता को सम्बोधित करते कहा कि देश व हरियाणा में बनी भाजपा की सरकार एक जुमलों की सरकार के साथ साथ जनता के जीवन को खराब करने वाली सरकार है। जहां जनता पर मंहगाई की मार बढती जा रही है वही भाजपा सरकार प्रशासन के साथ मिलकर लोगों के जीवन को जीना मुश्किल करने में लगी हई है।

उन्होने कहा कि ये भाजपा सरकार किसान विरोधी है और पुंजिपतियों की गुलाम है। जहां किसान की फसल खेतों व अनाज मंडियों में सड रही है वही अब इनकी नजर किसानों की जमीनों पर है। भाजपा सरकार ने एक नया जुमला तैयार कर मेहनती गरीब किसानों की जमीनों को खरीद कर अमीर पुंजिपतियों को बेचने का काम चालू कर दिया है। हरियाणा प्रदेश में 71 शहरों की 2 लाख एकड से ज्यादा किसानों की जमीन को खरीद कर उस पर आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत क्षेत्र के विकास के नाम पर ठगी का काम चालू कर दिया है। किसी भी कानून व संविधान में कहीं नही लिखा है कि बिना मुआवजा दिए किसानों की जमीन को लिया जा सकता है।

उन्होने बताया कि अब भाजपा सरकार पलवल जिले के शहरों के साथ-साथ खादर, आल्हापुर, अगवानपुर, पातली खुर्द, जोधपुर, रायपुर, धौलागढ, पृथला, नगला भीखू, दूधौला, गदपुरी व अन्य गावों की लगभग 4400 एकड उपजाऊ जमीन को जबरन डर और भय का माहौल बना कर बिना मुआवजा दिए पोर्टल पर खरीदने का दुस्साहस करने में लगी हुई है। यह गैर कानूनी व असवैधानिक है। यह किसानों की जमीनों पर डकैती है। हम इसकी घोर निदां करते हैं। और सभी किसान साथियों से अपील करते हैं कि भाजपा सरकार व इनके ऐजेंटों की जालसाजी में आकर अपनी बेशकिमती जमीन को पोर्टल पर बेचने का आवेदन ना भरें। इसी जमीन से हम व हमारी आने वाली पीढी का जीवन यापन करेंगी। हम इस बारे में सभी किसान साथियों से सम्पर्क करके इसका विरोध करेगें और सरकार को यह पोर्टल बन्द करने पर मजबूर करेगें।

0
395 views

Comment