logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामगढ़ वार्ड नंबर 19 से भाजपा की मनीषा रानी 1180 वोटों से विजयी

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसी कड़ी में रामगढ़ वार्ड नंबर 19 से भाजपा प्रत्याशी मनीषा रानी ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1180 मतों से हराकर बड़ी बढ़त हासिल की।
चुनाव प्रचार के दौरान मनीषा रानी ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन प्राप्त किया। जनता के बीच उनकी सक्रियता और जनसंपर्क अभियान का असर चुनाव परिणामों में साफ दिखाई दिया।
भाजपा प्रत्याशी मनीषा रानी को कुल 3811 वोट प्राप्त हुए। जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला।

10
3263 views

Comment