logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंबाला सिटी नगर निगम चुनाव में भाजपा ने मेयर सहित बहुमत हासिल किया

अंबाला सिटी : नगर निगम चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेयर पद सहित 16 सीटों के साथ बहुमत हासिल किया। भाजपा प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने मेयर चुनाव में जीत दर्ज की। कांग्रेस को तीन सीटें और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के नाम रही।

विभिन्न वार्डों में विजेता उम्मीदवारों की सूची में भाजपा के विशाल राणा, बरखा सहोता, मन्नी आनंद, वरिंदर नाथ सहित कई नाम शामिल हैं। कांग्रेस की ओर से गुंजीत कौर, पूनम शर्मा और पुनीत ने जीत हासिल की जबकि मनोज शर्मा निर्दलीय विजेता रहे। चुनाव परिणाम के बाद अंबाला में राजनीतिक माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है और विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

26
788 views

Comment