बरगी पंचायत भवन अधूरा, भ्रष्टाचार से सड़कें भी खराब
बरगी: जबलपुर जनपद की बरगी पंचायत में पांच साल से अधूरा पंचायत भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। सरपंच और सचिव द्वारा भवन के अधूरे काम को पूरा नहीं किया गया है, जिससे लोग इसे अवैध पार्किंग और मवेशियों के डेरा के रूप में उपयोग कर रहे हैं। वर्तमान में पंचायत कार्यालय बस्ती से 2 किलोमीटर दूर संचालित हो रहा है, जिससे जनता को असुविधा हो रही है। साथ ही पंचायत क्षेत्र में सफाई का अभाव है और नालियां ओवरफ्लो होकर गंदगी फैल रही है, बावजूद इसके 181 शिकायतों के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है।
बरगी पंचायत में भ्रष्टाचार के चलते सीसी रोड निर्माण घटिया सामग्री से हुआ, जिससे सड़कें दो महीने में ही उखड़ने लगी हैं। शंकर मंदिर मढिया रोड और अन्य सड़कों की भी स्थिति खराब है। इस मामले में सरपंच, सचिव और पंचायत इंजीनियर की मिलीभगत सामने आई है, जिन्होंने घटिया निर्माण को नज़रअंदाज़ कर कार्य को मंजूरी दी। रामराज डांगी, एसडीओ ने बताया कि पंचायत भवन का कार्य इस सप्ताह पुनः शुरू होगा और उखड़ी सड़कों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।