logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़: सभी सरकारी वाहन होंगे इलेक्ट्रिक वाहन

Raipur,13 May 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी सरकारी वाहनों को ईवी याने इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने के निर्देश दिए हैं। यह कार्यवाही चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। साय सरकार का यह फैसला पांच राज्यों में चुनाव के बाद पीएम मोदी के डीज़ल पेट्रोल बचाने वाले भाषण के संदर्भ में किया गया है। विदित हो कि इस भाषण के बाद प्रधानमंत्री मोदी कई गाड़ियों के क़ाफ़िले के साथ रोड शो करने चले गए थे।

सीएम कार्केट के वाहन घटेंगे
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह भी स्पष्ट किया है कि, उनके आधिकारिक भ्रमण कार्यक्रमों में केवल उतने ही वाहन शामिल होंगे जो अत्यावश्यक होंगे। सीएम साय ने यह आग्रह मंत्रिमंडल के सहयोगियों और निगम मंडल के पदाधिकारियों से भी किया है कि वे वाहन तथा अन्य सरकारी संसाधनों का संयमित उपयोग करें।

सीएम साय बोले - अभियान जन आंदोलन का रुप ले
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिकों से भी अपील की है कि,सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें और अनावश्यक निजी वाहनों के उपयोग से बचें। सीएम साय ने कहा -यदि प्रत्येक नागरिक ईंधन बचत को अपनी ज़िम्मेदारी माने तो यह अभियान एक व्यापक जन आंदोलन का रुप ले सकता है।छोटी छोटी आदतों में बदलाव लाकर हम बड़े सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

मंत्रालय में ही 180 गाड़ियाँ
सीएम साय के निर्देशानुसार जबकि सरकारी वाहनों की ईव्ही में तब्दीली होगी,तो बजट कितना होगा इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।मार्केट में न्यूनतम 9 लाख से लेकर 50 लाख तक की इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ उपलब्ध हैं।कुछ के रेट और ज्यादा हैं।सरकार जब खरीदी करती है तो रेट में अंतर आता है।ज़िलों में और विभागों के पास मौजूद सरकारी वाहनों की संख्या को छोड़ दें तो मंत्रालय स्तर पर ही 180 गाड़ियाँ संचालित हैं।ये वे गाड़ियाँ हैं जो सीएम,मंत्री,आईएएस अधिकारियों और अन्य अधिकारियों तथा पूल वाहन के रुप में मंत्रालय में उपयोग में आती हैं।

0
0 views

Comment