logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दोहरी जन्मतिथि से नौकरी और लैपटॉप योजना लाभ का आरोप

अमेठी/बहराइच: बहराइच में तैनात सहायक अध्यापक राम सिंह सुत अमर बहादुर ग्राम हाटी मजरे उमापुर गाना पट्टी अमेठी जनपद अमेठी उप्र पर दोहरी जन्मतिथि का उपयोग कर सरकारी नौकरी पाने और मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना का लाभ लेने का गंभीर आरोप लगा है। अमेठी निवासी महेश सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायत भेजकर उच्चस्तरीय जांच, निलंबन और एफआईआर की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि राम सिंह ने 2015 में एक जन्मतिथि के आधार पर सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति प्राप्त की, जबकि दूसरी जन्मतिथि के आधार पर 2012-13 में बी.ए. प्रथम वर्ष में प्रवेश लेकर लैपटॉप योजना का लाभ उठाया। आरआरपीजी कॉलेज अमेठी के अभिलेखों के अनुसार, योजना में नाम क्रमांक 922 पर दर्ज है और जन्मतिथि 23-04-1992 अंकित है।

शिकायतकर्ता ने शैक्षिक अभिलेखों, सेवा पुस्तिका, विश्वविद्यालय रिकॉर्ड एवं बोर्ड दस्तावेजों की स्वतंत्र जांच कराने, अवैध प्राप्त वेतन और लाभों की रिकवरी तथा दोष सिद्ध होने पर सेवा समाप्ति की मांग की है। उन्होंने कहा है कि निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर वे मामले को उच्चाधिकारियों, सतर्कता विभाग एवं न्यायालय तक ले जाएंगे।

0
57 views

Comment