logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जनता बेहाल, केंद्र सरकार जवाब दे सुक्कू नाग

कोंडागांव। आम आदमी पार्टी जिला कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सुक्कू नाग ने जिले में लगातार बनी हुई पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस संकट से आम जनता, किसान, व्यापारी, कर्मचारी और वाहन चालक गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं, जबकि सरकार पूरी तरह मौन है।
उन्होंने बताया कि जिले के कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी के कारण लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोग बिना पेट्रोल-डीजल लिए ही वापस लौटने को मजबूर हैं, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
सुक्कू नाग ने कहा कि वर्तमान समय खेती-किसानी का महत्वपूर्ण दौर है, ऐसे में किसानों को ट्रैक्टर, पंप और अन्य कृषि कार्यों के लिए डीजल की अत्यधिक आवश्यकता होती है। लेकिन ईंधन की कमी के कारण खेती का काम बाधित हो रहा है, जिसका असर उत्पादन पर पड़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि छोटे व्यापारी, परिवहन से जुड़े लोग और रोज कमाकर जीवन यापन करने वाले नागरिक इस संकट से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। माल ढुलाई और बाजार व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

जिला अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब जनता से लगातार टैक्स वसूला जा रहा है, तो पेट्रोल-डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई जा रही है।

आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिले सहित पूरे क्षेत्र में तत्काल पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि पेट्रोल पंपों की नियमित निगरानी कर आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।

पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया, तो आम आदमी पार्टी जनता के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

210
5890 views

Comment