कम उम्र में शादी, फिर बचपन का प्यार दोबारा जिंदगी में लौटा और देखते ही देखते एक साधारण लड़की करोड़ों की लग्जरी लाइफ जीने लगी। लेकिन यही चमक-दमक आखिरका
कम उम्र में शादी, फिर बचपन का प्यार दोबारा जिंदगी में लौटा और देखते ही देखते एक साधारण लड़की करोड़ों की लग्जरी लाइफ जीने लगी। लेकिन यही चमक-दमक आखिरकार एक खूनी साजिश में बदल गई। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में मिले सड़े-गले श'व ने पुलिस को ऐसी कहानी तक पहुंचाया, जिसमें प्यार, धोखा, पैसा और हत्या सब शामिल था।
यह मामला नरसिंहपुर की रहने वाली रीना पटेल का है। बचपन में ही उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। उसकी परवरिश मौसी ने की। गांव में बदनामी के ड'र से कम साल की उम्र में उसकी शादी कमलेश नाम के युवक से कर दी गई। शादी के बाद भी रीना का बचपन का प्रेमी अरुण पटेल उसके सं'पर्क में रहा। धीरे-धीरे रीना पति से अलग रहने लगी और साईंखेड़ा में किराए के घर में शिफ्ट हो गई।
अरुण रीना पर जमकर पैसा लुटाने लगा। उसने रीना के नाम करीब 1 करोड़ रुपए की एफडी कराई, 50 लाख का मकान दिलाया और आधा किलो सोने के गहने दिए। रीना सोशल मीडिया पर लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाने लगी। महंगी कार, आईफोन, ब्रांडेड कपड़े और गहनों के साथ वह लगातार रील्स बनाती थी।
इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी वीरू उर्फ पप्पू जाट उसकी जिंदगी में आया। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्रेम बन गए। वीरू अक्सर मध्यप्रदेश आता और रीना से मिलता था। जब अरुण को इस रिश्ते का पता चला तो दोनों प्रेमियों के बीच वि'वाद बढ़ गया। दो साल पहले दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसमें अरुण का कान खराब हो गया था।
पुलिस के मुताबिक, इसी दुश्मनी के बाद रीना, अरुण और उनके साथी हरनाम किरार ने वीरू की हत्या की साजिश रची। 29 अप्रैल को रीना ने वीरू को घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद अरुण और हरनाम ने बेसबॉल बैट से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपियों ने श'व को बोरी में पैक कर रायसेन जिले के नागिन मोड़ ब्रिज के नीचे फेंक दिया। 7 मई को पुलिस को सड़ी-ग*ली ला'श मिली। एक नोटबुक पर मिले टीचर के साइन से पुलिस रीना तक पहुंची। बाद में तीनों आरोपी उज्जैन के एक होटल से गिरफ्तार कर लिए गए।