logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री श्री 1008 राजेश गिरी महाराज की कृपा से रामनगर में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, युवाओं का बढ़ाया उत्साह

श्री श्री 1008 राजेश गिरी महाराज की कृपा से रामनगर में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, युवाओं का बढ़ाया उत्साह

गांव रामनगर, तहसील गन्नौर, जिला सोनीपत में श्री श्री 1008 राजेश गिरी महाराज के आशीर्वाद एवं कृपा से भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रामनगर टीम एवं उमेदगढ़ टीम के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजय शर्मा उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं इतिहासकार नरेश दास वैष्णव निम्बार्क, वर्तमान सरपंच बलराज छोक्कर, पूर्व सब इंस्पेक्टर महावीर स्वामी तथा पूर्व सरपंच कर्म सिंह बैरागी विशेष रूप से मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए प्रथम पुरस्कार 31,000, द्वितीय पुरस्कार 21,000, तृतीय पुरस्कार 7,100 तथा चतुर्थ पुरस्कार 7,100 निर्धारित किया गया है।

मुख्य अतिथि अजय शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों के लिए 31,000 की सहयोग राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों की क्रिकेट किट हेतु 11,000 तथा दोनों मंदिरों के लिए 5,100-5,100 की राशि भेंट कर धार्मिक एवं सामाजिक भावना का परिचय दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पंडित मुकेश शर्मा एवं प्रदीप पीता का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने वाला सराहनीय प्रयास बताया।

जय हिंद जय श्री राम

11
2048 views

Comment