logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखनऊ: प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन

लखनऊ: समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया। वह महज 38 साल के थे।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

2116 views

Comment
  • Deepak Kumar

    अत्यन्त दुखद