Mulayamsingh younger son Prateek Yadav dies today in lucknow
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के परिवार पर बड़ा संकट आ गया है. उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है. प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव हैं और वह भाजपा की नेता हैं. प्रतीक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे हैं. बीते दिनों प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा के बीच खटपट की खबरें आई थीं. उनको सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी है. अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. प्रतीक यादव की उम्र करीब 38 साल थी. वह भाई अखिलेश की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा राजनीतिक रूप बेहद एक्टिव हैं. वह भाजपा की तेजतर्रार नेता हैं. रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का असली कारण सामने आएगा. रिपोर्ट के मुताबिक सुबह छह बजे उनको अस्पताल लाया गया. लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का रिश्ता बहुत अच्छा था. अखिलेश अपने छोटे भाई को बहुत प्यार करते थे