logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थलपति Vijay के मुरीद हुए Kamal Haasan, कहा- CM बनते ही एक्शन! मंदिर और स्कूलों के पास दारू दुकानें बंद...see more

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अपना CM मोड ऑन कर लिया है और लगातार एक के बाद एक एक्शन ले रहे हैं. विजय ने राज्य में 700 से अधिक शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया है और दो हफ्ते के भीतर इस आदेश का पालन करने का निर्देश भी दिया है. तमिलनाडु में शराब की बिक्री सरकार के रेवेन्यू के बड़े सोर्स में से एक है. एक्टर कमल हासन और विशाल ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय के इस कदम का सपोर्ट करते हुए कहा है कि आम जनता इस डिसीजन के लिए उन्हें धन्यवाद देगी.

कमल हासन ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर तमिल में लिखा, 'तमिल परिवारों की यही अपेक्षा थी कि पूजा स्थलों, शिक्षण संस्थानों और बस स्टैंडों के पास स्थित शराब की दुकानें बंद कर दी जाएं, लेकिन तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, भाई विजय ने पदभार ग्रहण करते ही यह कार्रवाई कर दी है. शराब की बिक्री सरकार का काम नहीं होना चाहिए. सरकार को शराब की बिक्री को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए.'

एक्टर विशाल ने भी किया सपोर्ट
उन्होंने लिखा, 'आपको सलाम, आपको चीयर्स। प्रिय मुख्यमंत्री जोसेफ विजय अवर्गल। 717 शराब की दुकानों, खासकर स्कूलों के पास वाली दुकानों को बंद करने की घोषणा के लिए धन्यवाद। क्या शानदार कदम है! कई बच्चियों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था, खासकर आरके नगर में रहने वाली एक बच्ची, जिसे मैं जानता हूं, जहां एक छात्रा हर दिन TASMAC स्टोर से होकर घर पहुंचने के तनाव की शिकायत कर रही थी। वह और आम जनता के कई लोग आपके इस फैसले की सराहना करेंगे।'

5
666 views

Comment