logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह लखनऊ में निधन हो गया

समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार की सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वे बीजेपी की नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति थे। राजनीति से दूर रहने वाले प्रतीक यादव अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। वे जिम और रियल एस्टेट का बिजनेस करते थे।

प्रतीक यादव की तबीयत अचानक खराब होने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां उनका निधन हो गया। मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। उनकी दो बेटियां हैं। फिटनेस बनाए रखने के जुनून वाले प्रतीक यादव की सिर्फ 38 साल की उम्र में निधन की खबर पर लोग आश्चर्य जता रहे हैं।

#PrateekYadav #AparnaYadav #AkhileshYadav

2
75 views

Comment