उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी का भ्रमण
उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनबाडी का भ्रमण
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखण्ड विजयपुर के आकांक्षी ब्लॉक फेलो श्री अखिलेश तोमर एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री दिलीप दंडोतिया द्वारा आयुष्मान आरोग्य केंद्र बांगरोद एवं आंगनवाड़ी केंद्र ग्राम इटवई का भ्रमण किया गया।
इस दौरान आंकाक्षी विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के इंडिकेटर्स की जानकारी दी तथा अवगत कराया गया कि सभी गर्भवती माताओ का प्रथम तिमाही में एएनसी रजिस्ट्रेशन, डायबिटिज एवं हाइपरटेंशन की जांच आदि सूचकांक पर चर्चा करते हुए समीक्षा की गई। आंगनवाड़ी केंद्र इटवई में एएनएम श्रीमती लक्ष्मी रजक द्वारा टीकाकरण किया गया तथा किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं की बीपी, शुगर, मलेरिया आदि की जांच की गई। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लज्जा जादोंन भी मौजूद रही।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur