logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कारण बताओं नोटिस

कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस
-----
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा आंगनबाडी केन्द्रों के सतत् रूप से निरीक्षण किये जाने संबंधी निर्देशो के क्रम में कराहल की प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती सुषमा सोनी द्वारा भेला, गांधी भेला, भीमलत, गौरस स्थित आंगनबाडी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पर्यवेक्षक पूजा कुशवाह भी मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान आंगनबाडी केन्द्र भेला की कार्यकर्ता श्रीमती कैलाशी बाई, गांधी भेला की कार्यकर्ता श्रीमती ऊषा राठौर, मिनी आंगनबाडी केन्द्र भीमलत की सहायिका श्रीमती स्वरूपी बाई, गोरस-सी की कार्यकर्ता श्रीमती कमलेश बाई के अनुपस्थित पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur

14
579 views

Comment