Punjab के तरनतारन में BJP दफ्तर पर हमला, 15 से 20 युवक दफ्तर में घुसे, की तोड़फोड़
Punjab में लगातार बढ़ रही हिंसक घटनाओं के बीच अब राजनीतिक दलों के दफ्तर भी निशाने पर आने लगे हैं। ताजा मामला Tarn Taran से सामने आया है, जहां तरनतारन बाईपास के पास स्थित Bharatiya Janata Party के जिला कार्यालय पर देर शाम नकाबपोश हमलावरों ने हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक 15 से 20 युवक अचानक दफ्तर में घुस आए और वहां जमकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने कार्यालय की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई भी की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेर लिया गया। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घटना के बाद भाजपा कार्यालय के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
जिक्रयोग्य है कि Punjab में हाल के दिनों में हुई कई स्थानों पर भाजपा कार्यालयों को निशाना बनाया गया है, भाजपा वर्करों से मारपीट के भी सामने आए हैं। वहीं अब तरनतारन में भी भाजपा दफ्तर को निशाना बनाया गया है। लगातार घट रही ऐसी हिंसक घटनाओं ने पहले ही माहौल को संवेदनशील बना दिया है।
Punjab Kesari Amritsar
Content Editor
Subhash Kapoor