logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊ: बाबा काशीदास पूजन का भव्य आयोजन

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना के सैदपुर स्थित एस.डी.एम. कॉलोनी के पीछे मंगलवार 12 मई 2026 को नक्षत्र यादव द्वारा बाबा काशीदास पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान से हवन-पूजन, पूर्णाहुति एवं समापन किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया। पूजा में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और यादव परिवार द्वारा भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई।

आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र कुमार उपस्थित रहे। नामवर यादव, राजेश यादव, मनोज यादव महाराज जी, रूकमागंद यादव, महेश यादव, बिधायक रजिन्सद कुमार, पुर्हिव चेयरमैन लाल जी बर्मा, नगर प्रतिनिधि दिपक गुप्ता, अनिल यादव, मनोज गुप्ता, सन्तोष कुमार, घर्म प्रकाश यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे। आयोजकों ने बाबा काशीदास पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ब्रह्मांड पूजन की परंपरा की जानकारी दी। कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

18
3399 views

Comment