विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान 14 मई से प्रारंभ
विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक ग्राम स्तर पर संपर्क अभियान 14 मई से प्रारंभ
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं से संपर्क में रहने एवं विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु कंपनी द्वारा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जो दिनांक 14 मई 2026 से प्रारंभ होकर प्रत्येक ग्राम में शिविर का आयोजन किया जावेगा। जिसके तहत जिले के समस्त ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों को शामिल कर कलस्टर बनाये गये हैं। विद्युत वितरण केन्द्रवार बनाये गये कलस्टरों पर आगामी निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाये जायेंगे। प्रथम कलस्टर अंतर्गत 14 मई को सभी वितरण केन्द्रों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक श्री अमरेश शुक्ला द्वारा बताया गया है कि शिविर में उपभोक्ताओं से सीधा संपर्क/संवाद कर बिल सुधार, मीटर संबंधित, सर्विस केबल से संबंधित कनेक्शन एवं भुगतान सहित तकनीकी सेवाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा।
संपर्क अभियान 2026 अंतर्गत दिनांक 14 मई 2026 को विद्युत वितरण केन्द्र आईटीआई जोन का डाइट कॉलेज में, वाटर वर्क्स जोन का व्यापार मण्डल धर्मशाला में, विद्युत वितरण केन्द्र ऐंतहार का बेंदीपुरा में, विद्युत वितरण केन्द्र अटेर का अटेर में, विद्युत वितरण केन्द्र फूप का फूप वार्ड क्र. 02 में, विद्युत वितरण केन्द्र भिण्ड (ग्रामीण) का कुम्हरौआ में, विद्युत वितरण केन्द्र ऊमरी का अकोड़ा में, विद्युत वितरण केन्द्र मेहगांव का खोकीपुरा में, विद्युत वितरण केन्द्र बरहद का जिठासों में, विद्युत वितरण केन्द्र गोरमी का बहेरा में, विद्युत वितरण केन्द्र अमायन का अमायन में, विद्युत वितरण केन्द्र गोहद ग्रामीण का खुर्द में, विद्युत वितरण केन्द्र कीरतपुरा का सर्वा में, विद्युत वितरण केन्द्र गोहद शहर का वार्ड नं. 18 में, विद्युत वितरण केन्द्र मौ का वार्ड नं. 14 में, विद्युत वितरण केन्द्र लहार का भटपुरा में, विद्युत वितरण केन्द्र असवार का लोटमपुरा में, विद्युत वितरण केन्द्र आलमपुर का गांगोपुरा में शिविर लगाये जावेंगे।
सम्माननीय उपभोक्ताओं से अपील है कि शिविरों में पहुंचकर सुविधा का लाभ उठायें, बिल सुधार हेतु नवीन बिजली बिल साथ में लायें। शिकायत दर्ज कराने के लिये मोबाईल नं. एवं कनेक्शन क्रमांक उपलब्ध कराना होगा। नवीन कनेक्शन हेतु समग्र आईडी, स्वामित्व दस्तावेज एवं पासपोर्ट साईज फोटो साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिये नजदीकी वितरण केन्द्र पर संपर्क करें।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Energy Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind