logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने जनसुनवाई में एक आवेदक की समस्या का तत्काल किया निराकरण

कलेक्टर ने जनसुनवाई में एक आवेदक की समस्या का तत्काल किया निराकरण

जनसुनवाई में श्री शिवम को व्हीलचेयर मिली

कलेक्टर ने जनसुनवाई में 90 से अधिक प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए

कलेक्टर भिण्ड ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत भिण्ड एवं अपर कलेक्टर द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान 90 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अग्रवाल कॉलोनी अटेर रोड़ भिण्ड निवासी श्री शिवम पुत्र नरोत्तम नरवरिया ने व्हीलचेयर दिलाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तत्काल कलेक्टर द्वारा सामाजिक न्याय विभाग अधिकारियों को आवेदक श्री शिवम को तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग के श्री पंचम सिंह, श्रीमती संगीता यादव और श्रीमती मुनमुन सिन्हा द्वारा आवेदक श्री शिवम को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

32
1383 views

Comment