logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेहरों और कैनालों के क्षतिग्रस्त हिस्से की बारिश से पूर्व कराएं मरम्मत- कलेक्टर

नहरों और कैनालों के क्षतिग्रस्त हिस्से की बारिश पूर्व कराएं मरम्मत - कलेक्टर

कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग अधिकारियों की समीक्षा की

कलेक्टर भिण्ड की अध्यक्षता में जल संसाधन विभाग अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित की गई।
कलेक्टर ने बैठक में कनेरा उद्वहन सिंचाई एवं पेयजल योजना की समीक्षा कर कार्य की भौतिक प्रगति, कार्य पूर्ण करने की अवधि तथा क्रियान्वयन में विलंब के कारण की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कनेरा उद्वहन सिंचाई एवं पेयजल योजना अंतर्गत लगाए जा रहे पाईप के ज्वाइंट सही होना चाहिए ताकि भविष्य में कभी भी लीकेज की समस्या नहीं हो।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नहर की जमीन पर अगर अतिक्रमण है तो अतिक्रमण मुक्त कराएं, साथ ही नहर की खाली पड़ी जगह पर पौधा लगवाएं।
नहर के लिए यदि भूमि अधिग्रहण की गई है तो रिकॉर्ड में विभाग का नाम दर्ज कराएं और राजस्व के नक्शे में भी दर्ज कराएं।
उन्होंने निर्देशित किया कि यदि कहीं नहरें और कैनाल क्षतिग्रस्त हैं और मरम्मत की आवश्यकता है तो बारिश से पहले मरम्मत कार्य पूर्ण कराया जाए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

57
795 views

Comment