एटा में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर हमला कर उनकी नाक काट दी। घटना में बड़े भाई के साथ उनकी नाबालिग बेटी भी घायल हुई है ..
एटा में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर हमला कर उनकी नाक काट दी। घटना में बड़े भाई के साथ उनकी नाबालिग बेटी भी घायल हुई है।
मामला रिजोर थाना क्षेत्र के निधौली खुर्द गांव का है।
घायल राजेश (50) और उनकी बेटी पूजा कुमारी (17) को इलाज के लिए एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कालेज ले जाया गया। राजेश अपनी कटी हुई नाक लेकर अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सगे भाइयों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई की नाक काट दी। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घायल राजेश के अनुसार, उनकी बेटी पूजा गांव के नल पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान उनका छोटा भाई संजीव वहां पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा।
बेटी से जानकारी मिलने पर जब उन्होंने विरोध किया तो संजीव ने नल का हत्था निकाल लिया और हमला कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने राजेश की नाक काट दी।