logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएमओ सबलगढ़ ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

सीएमओ सबलगढ़ ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया

मिडिल स्कूल के सामने सुदामापुरी के बगल स्थित नाले के निर्माण के दिये निर्देश

कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर नगर पालिका सबगलढ़ के सीएमओ श्री सौरभ कुमार ने मंगलवार को सुबह नगर में सफाई व्यवस्था, गंदी गलियों एवं नाले नालियों का निरीक्षण किया।

उन्होंने बतासे वाली गली के अंदर बनी गंदी गली में 2 दिन से चल रही सफाई देखी और संबंधित ठेकेदार को सीसी खरंजा हेतु निर्देशित किया। उन्होंने शासकीय जीनफील्ड स्कूल के पास स्थित नाले का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जल्द से जल्द नाले के निर्माण कार्य हेतु सम्बंधित को निर्देश दिए। तत्पश्चात् वार्ड नंबर 11 पिपरघान रोड़ से निकलने वाले नाले की विशेष साफ सफाई के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक को दिये। उन्होंने वार्ड में मौजूद लोगों की जलभराव एवं सफाई की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। वार्ड नंबर 14 खार नाले की पुलिया के पास महीनों से जमा गोबर और कचरे को मौके पर खड़े होकर जेसीबी के माध्यम से ट्रेक्टर-ट्रॉली में भरवाकर साफ-सफाई करवाई गई। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता निरीक्षक श्री भरोषी जाटव एवं नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

47
961 views

Comment