logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विधानसभा में एक भी गांव विकास की मुख्य धारा से अछूता नहीं रहने दूंगा- कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना

विधानसभा में एक भी गांव विकास की मुख्यधारा से अछूता नहीं रहने दूंगा - कृषि मंत्री श्री कंषाना

सड़क, बिजली, पानी गांव के विकास की प्रमुख प्राथमिकता

कृषि मंत्री ने ग्राम बरवासिन, जखौना और पलपुरा में सवा चार करोड़ रूपए की लागत के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया

प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा है कि गांव, गरीब, किसान का हित मानते हुए सड़क, बिजली, पानी गांव के विकास के लिए प्रमुख प्राथमिकता रहेगी। विधानसभा में एक भी गांव विकास की मुख्यधारा से अछूता नहीं रहने दूंगा। यह प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक होने के नाते में मैं आप सभी को आश्वस्त कर रहा हूं। यह बात उन्होंने मंगलवार को सुमावली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खांडोली पंचायत में ग्राम बरवासिन में 3 करोड़ रूपए की लागत से सड़का भूमिपूजन, ग्राम जखौना में 64 लाख रूपए की लागत से 05 सी.सी. खरंजा, ग्राम पंचायत पलपुरा में 37 लाख 50 हजार रूपए की लागत से पंचायत भवन और 25 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन का भूमिपूजन करते समय कही। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष मुरैना श्री मोहर सिंह कंषाना, समाजसेवी श्री नरेन्द्र सिंह सिकरवार, एसडीएम जौरा श्री शुभम शर्मा, जनपद सीईओ जौरा श्री श्रीवास्तव एवं जनपद सीईओ मुरैना श्री वर्मा सहित गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता में हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी गांव या मोहल्ला विकास से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सरकार की मंशा है।
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने ग्राम पंचायत खाण्डोली के ग्राम बरवासिन में प्राथमिक विद्यालय से शिवराम का पुरा, चामुण्डा माता तक 3 करोड़ रूपए की लागत से 2.8 किलोमीटर लंबी सड़क का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ग्राम बरवासिन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। गांव में सीसी खरंजा के लिए मंत्री ने 25 लाख रूपए विधायकनिधि से देने की घोषणा की। वहीं ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने गंगाराम का पुरा, अजमेर सिंह का पुरा और शिवराज के पुरा में 3 कुंआ का खनन कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों ने विद्यालय भवन जीर्णशीर्ण हालत की बात कही। इस पर मंत्री ने ग्रामीणों को स्कूल भवन बनवाने और शिक्षक मौजूद रहेगे, इस प्रकार का आश्वासन दिया और उन्होंने स्वंय जिला शिक्षा अधिकारी को दूरभाष पर निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने ग्राम पंचायत जखौना में 64 लाख रूपए की लागत से 05 सीसी खरंजा का भूमिपूजन किया

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने ग्राम पंचायत जखौना में 64 लाख रूपए की लागत से 05 सीसी खरंजा का भूमिपूजन किया। ग्राम बघपुरा में शिवदत्त के घर से मनरूप बघेल के घर तक, पक्के का पुरा में रामनाथ मास्टर के घर से राकेश बीनू एवं भूरा के घर तक, ग्राम रायपुर में बिजली घर कल्ला तोमर एवं विजेन्द्र तोमर के घर से हरीचंद्र के घर तक, हनुमान मंदिर से सोवरन सिंह मास्टर व जबर सिंह तोमर, द्वारिका प्रसाद के घर तक तथा ग्राम घड़ी में स्कूल के यहां से विजेन्द्र सिंह तोमर के घर तक सीसी खरंजा का भूमिपूजन किया।

62 लाख 50 हजार रूपए की लागत से ग्राम पंचायत पलपुरा में पंचायत भवन और सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया

कृषि मंत्री श्री कंषाना ने ग्राम पंचायत पलपुरा में 62 लाख 50 हजार रूपए की लागत से पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। जिनमें 37 लाख 50 हजार रूपए की लागत से पंचायत भवन और 25 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन बनकर तैयार होगा।
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि पंचायत भवन बनन से पंचायत स्तर पर जो अधिकारी, कर्मचारी कार्य करेंगे, वे मन लगाकर कार्य को प्राथमिकता देंगे। इसके अलावा विभिन्न समुदायों को विवाह के अलावा अन्य कार्यक्रमों को करने के लिए सामुदायिक भवन बनकर तैयार होगा। अब उन्हें किसी अन्य स्थान पर भवन किराए से नहीं लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए सीसी खरंजा, पीने के लिए स्वच्छ पानी और पूरे समय विद्युत मौजूद रहे, इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा करूंगा। ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिले।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh

45
1173 views

Comment