सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित कोलागढ़ रोड भारत पैलेस के पास एक अज्ञात बाइक सवार द्वारा
10 वर्षीय बच्चे को टक्कर मारने का मामला सामने आया है।
सूत्रों के अनुसार घायल बच्चे आहिल पुत्र इशहाक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार बताया जा रहा है।
परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आधिकारिक पुष्टि और पुलिस जांच का इंतजार है।
#Saharanpur #BreakingNews #RoadAccident #UPNews