logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीदासर में भीषण आग का तांडव: ईंयारा कैंप के पास चारा फैक्ट्री का स्टॉक जलकर खाक,

बीदासर क्षेत्र के नोखा-सीकर रोड स्थित ईंयारा कैंप के पास मंगलवार को एक चारा फैक्ट्री के स्टॉक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हजारों टन चारा तथा कचरा संग्रहण इसकी चपेट में आ गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फैक्ट्री के पास खेत में बड़े स्तर पर चारे का स्टॉक रखा हुआ था, जिसमें आग तेजी से फैल गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में आसपास के हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही बीदासर, नोखा, छापर और सुजानगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। साण्डवा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए मोर्चा संभाला।

आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्रशासन द्वारा लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। समाचार लिखे जाने तक दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए थे।
रिपोर्टर प्रदीप कुमार बीदासर चूरू राजस्थान

1
46 views

Comment