logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: CBI ने दर्ज की FIR, कई राज्यों में जांच तेज

नई दिल्ली। NEET-UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की शिकायत के आधार पर की गई है।

CBI ने मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और सबूत मिटाने जैसी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट 2024 के प्रावधान भी लगाए गए हैं।

जांच एजेंसी ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए विशेष टीमें गठित कर विभिन्न राज्यों में भेजी हैं। एजेंसियां NEET-UG 2026 परीक्षा के दौरान हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक नेटवर्क की जांच कर रही हैं।

इधर, नासिक में नीट पेपर लीक से जुड़े एक कथित सप्लायर की गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों के अनुसार, एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) करीब 15 से 18 आरोपियों को CBI को सौंप सकती है। हालांकि अब भी सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि पूरे नेटवर्क का मुख्य सप्लायर कौन है और पेपर लीक की साजिश कहां से संचालित हुई।

मामले ने देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

2
132 views

Comment