logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मंडलेश्वर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन

मंडलेश्वर: नगर में पत्रकारिता को मजबूत और संगठित बनाने के उद्देश्य से मंडलेश्वर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार श्याम मेवाड़ा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में नवीन कुमार को प्रेस क्लब का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र तंवर, शिवशंकर रैकुंडे एवं अमन वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर कृष्णपाल ठाकुर एवं वीरेंद्र सिंह पटेल नियुक्त किए गए, जबकि सह-कोषाध्यक्ष के रूप में तरुण कुमारावत एवं राजू गोलेले को दायित्व मिला।

कार्यालय प्रभारी असलम पठान, प्रचार प्रभारी राजीव छाबड़ा तथा सोशल मीडिया प्रभारी विकास यादव बनाए गए। कार्यकारिणी में लखन ठाकुर, अमीन खान, अश्विन पिपलै, प्रवीण वर्मा, दिलबाग पटेल और महेंद्र शुक्ला को भी शामिल किया गया। वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती देने, निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने और सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगा। नई कार्यकारिणी ने पत्रकार हितों के लिए सक्रिय रूप से काम करने का संकल्प लिया।

0
0 views

Comment