बसपा ने हमेशा देश और गरीबों के उत्थान पर काम किया : एडवोकेट इन्तखाब आज़ाद
दूरभाष: 90 58 405 405
सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता एडवोकेट इन्तखाब आज़ाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता की परेशानियों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी, किसानों और मजदूरों की कमर तोड़ दी है। सरकार को जनता पर बोझ बढ़ाने के बजाय राहत देने के लिए काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी और आदरणीय बहन मायावती जी ने हमेशा गरीब, किसान और मेहनतकश लोगों की आवाज उठाई है और उनके उत्थान के लिए कार्य किया है। यही कारण है कि आज प्रदेश और देश की जनता भाजपा की नीतियों से परेशान होकर बसपा और बहन मायावती जी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
एडवोकेट इन्तखाब आज़ाद ने विश्वास जताते हुए कहा कि मिशन 2027 के तहत उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी।