अनंता हॉस्पीटल मे नर्सेज डे मनाया
अनंता हॉस्पीटल मे नर्सेंज दिवस पर हुए कार्यक्रम.
राजसमंद कालीवास स्थित अनंता हॉस्पीटल मे नर्सेंज डे पर भव्य कार्यक्रम हुए. कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमेन राव सर द्वारा केंडल जलाकर गणपति वंदना के साथ हुई. कार्यक्रम मे शपथ गीत संगीत भाषण नृत्य कॉमेडी से दर्शकों ने आनंद लिया इस अवसर पर डॉ संजय गुप्ता डॉ प्रमिला बजाज डॉ एच एस भुई डॉ अंजलि सेठी डॉ सुरेश गौतम डॉ मुकेश गर्ग डॉ रामपाल सिंह नर्सिंग अधीक्षक महिपाल सिंह चित्रा धाभाई आशीष जोशी सत्य नारायण सेन समेत स्टॉफ मौजूद रहे. मंच संचालन कुलदीप आमेटा सीपी जोशी ने किया.