भीमसरिया बालिका विद्यालय सुजानगढ़ के वाइस प्रिंसिपल नरेश अरोड़ा का सड़क हादसे में निधन
(प्रदीप कुमार AIMA MEDIA चूरू राजस्थान )
सुजानगढ़ से दुखद खबर सामने आई है। राजकीय भीमसरिया बालिका विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल नरेश अरोड़ा का उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सड़क दुर्घटना के दौरान निधन हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत एवं शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
नया बास निवासी नरेश अरोड़ा अपनी सेवाओं एवं सरल स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी सम्मानित थे। उनके आकस्मिक निधन से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त है।
परिजनों के अनुसार, पार्थिव देह सुजानगढ़ पहुंचने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के बाद शहर के लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की बात कही।