logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अधिक मास को लेकर वृंदावन परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

अधिक मास को लेकर वृंदावन परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज

वृंदावन। आगामी 17 मई से प्रारंभ हो रहे अधिक मास को दृष्टिगत रखते हुए परिक्रमार्थियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार ईटीएफ टीम, पुलिस प्रशासन, एसडीएम राजकुमार चौधरी एवं उज्ज्वल ब्रज टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत रामनरेती पुलिस चौकी से लेकर अटल्ला चुंगी तक परिक्रमा मार्ग पर कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानों के सामने अवैध रूप से लगाए गए टिन शेड हटाए गए तथा मार्ग में अवरोध उत्पन्न कर रहे कई धकेलों को हटाकर जप्त किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अधिक मास के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं परिक्रमार्थी वृंदावन पहुंचते हैं, ऐसे में परिक्रमा मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना प्राथमिकता है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

8
1028 views

Comment