बेलनापारा के खेतों में तैयारी तेज: मिट्टी की जुताई दे रही बंपर पैदावार के संकेत"
जरवल (बहराइच): इस समय जरवल और इसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में खेतों की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। किसान मिट्टी की जुताई और अन्य तैयारी कार्यों में व्यस्त हैं, जिससे कृषि विशेषज्ञों को उम्मीद है कि इस वर्ष फसल उत्पादन पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहेगा।
कृषि विशेषज्ञों ने मिट्टी की गुणवत्ता और तैयारी के आधार पर कहा है कि किसानों की मेहनत इस बार अच्छी फसल देने में सक्षम होगी। क्षेत्र में किसानों का उत्साह और कृषि गतिविधियों की तेज़ी से यह संकेत मिलता है कि आने वाला मौसम कृषि के लिए अनुकूल रहेगा।
संवाददाता: हसनैन शेख, (AIMA MEDIA)