मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र द्वारा धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस
मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र कल दिनांक 10 May दिन रविवार को मंच के द्वारा मातृ दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंच की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती मीना अग्रवाल जी की स्मृति में उनके चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया गया और गणेश वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात मंच की सभी पूर्व अध्यक्षों जैसा की मीना अग्रवाल जी की बहू स्वाति अग्रवाल, सुनीता सराफ,निशा अग्रवाल, अंकिता केजरीवाल व ऋतु जालानजी को सम्मानित कर उनके अनुभव को मंच के द्वारा साझा किया गया। जिससे मंच का कार्य और मजबूती से हो सके। वहीं दूसरी ओर आयशा अग्रवाल ने मां पर नित्य प्रस्तुत किया जो बहुत ही भावनात्मक रहा।मंच की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सांवरिया जी ने भी मां पर भजन प्रस्तुत किया जो सभी की आंखों में आंसू भर लाया व सभी के सामने अपने मां की तस्वीर घूमने लगी। इस पावन अवसर पर सभी माताओं से कोषाध्यक्ष पूनम केड़िया जी ने कई प्रश्न किया जो उनके दैनिक जीवन से ताल्लुक रखते हैं व जवाब देने पर उन्हें पुरस्कार भी वितरण किया गया। पुरस्कार पाने वाली माताओं में सुचिता खेतान, श्रेया जालान शशि केड़िया, सुमन केजरीवाल, प्रतिभा कानोड़िया रहीं। फिर सभी माताओं से कुर्सी दौड़ भी कराई गई जिससे सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया वह प्रथम स्थान पाने वाली ज्योति मित्तल जी को पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जलपान का भरपूर आनंद लिया व कार्यक्रम का संचालन सचिव श्रीमती चित्रा जालान जी ने किया व बताया कि मातृ दिवस क्यों मनाया जाता है? व May महीने के दूसरे रविवार को ही मातृ दिवस क्यों मनाते हैं? उन्होंने सभी माताओं से अपील भी की कि बच्चों को अपने संस्कार व परंपरा की भरपूर जानकारी दी दें जिससे जीवन के अंतिम समय में वृद्ध आश्रम जाने की नौबत ना आए। इस अवसर पर उषा जालान, सुचिता खेतान ,सुमन केजरीवाल, एकता केजरीवाल, अंकिता केजरीवाल, रितु अग्रवाल, ज्योति मित्तल, अंशिका झुनझुनवाला, शिप्रा झुनझुनवाला, सुनीता शराफ, सुनीता सांवरिया, चित्रा जालान,प्रतिभा कनोडिया, निशा अग्रवाल, रुचि सांवरिया, शशि केड़िया ,मीरा केड़िया,अनीता कनोडिया ,किरण पेडिया, सुलेखा अग्रवाल ,रितु जालान ,रिंकी जालान ,अनीता थर्ड ,दीप्ति केड़िया ,पूनम केड़िया ,सुनीता सांवरिया, स्वाति अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, श्रेया जालान आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।