रांची: ओरमांझी थाना प्रभारी, ने ताजीम अंसारी को धमकी व फोन छीनने मारपीट करने का आरोप लगाया है
रांची : ओरमांझी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी एवं सब इंस्पेक्टर के द्वारा भ्रष्टाचार मुक्ति संघ के केंद्रीय कोषाध्यक्ष ताजीम अंसारी को गाली गलौज, मारपीट और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। यह घटना 04 मई 2026 को सोमवार को लगभग 11 बजे थाना परिसर में हुई। ताजीम अंसारी ने जमीन से संबंधित एक आवेदन लेकर थाना पहुंचे थे, जहां उनका आवेदन फेंक दिया गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपित पुलिस अधिकारियों ने उनका फोन छीन लिया और गाली गलौज की, जिसका पूरा वीडियो और फोटो मौजूद है। ताजीम अंसारी न्याय की मांग कर रहे हैं और इस घटना को कानूनी शक्तियों के दुरुपयोग के रूप में देख रहे हैं। मामले की जांच की उम्मीद जताई जा रही है।