logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिव महापुराण कथा एवं केदारेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जारी*

*शिव महापुराण कथा एवं केदारेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव जारी*

बदनावर। अणु नगर स्थित श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में *शिव महापुराण कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव* का भव्य आयोजन जारी है। पिछले चार दिनों से चल रहे इस पावन आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिल रही है।

इस अवसर पर कथा का वाचन *परम पूज्य महंत श्री भरत शरण जी महाराज (रामायणी), वृंदावन* के पावन मुखारविंद से किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुजन धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन *प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 101 कुण्डात्मक श्री मारुति रुद्रमहायज्ञ* संपन्न हो रहा है। साथ ही प्रतिदिन *सायं 06:00 बजे से शिव महापुराण कथा* का आयोजन किया जा रहा है।

यह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बदनावर क्षेत्र का *भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन* बनता जा रहा है, जिसमें बदनावर नगर, ग्राम खेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के धार्मिक एवं सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

आयोजन समिति द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागिता करें।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर *15 मई 2026 को पूर्ण आहुति* के साथ-साथ *श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं महाप्रसादी* का भव्य आयोजन रखा गया है।

आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

हर हर महादेव

0
46 views

Comment