logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, दोबारा होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। यह परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। NTA द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है।
बताया गया है कि 8 मई 2026 को संबंधित मामलों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया था। जांच एजेंसियों से प्राप्त जानकारी और कानून प्रवर्तन संस्थाओं की रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होगा।
इसी के चलते अब NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी करने का कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से घोषित किया जाएगा।
भारत सरकार ने इस पूरे मामले की गहन जांच के लिए प्रकरण को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है। NTA ने कहा है कि जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा और सभी जरूरी दस्तावेज तथा रिकॉर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।
NTA के अनुसार, विद्यार्थियों और अभिभावकों को होने वाली परेशानियों की संस्था को पूरी जानकारी है, लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली पर विश्वास बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी माना गया है।
एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि मई 2026 परीक्षा के लिए की गई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, उम्मीदवारों की पात्रता और चुने गए परीक्षा केंद्र पुनर्परीक्षा के लिए मान्य रहेंगे। छात्रों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी और कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
साथ ही पहले जमा की गई फीस विद्यार्थियों को वापस की जाएगी। पुनर्परीक्षा NTA के आंतरिक संसाधनों के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
NTA ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर चल रही अप्रमाणित खबरों ।

90
2991 views

Comment