logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपी

इनसेप्शन डेली न्यूज़/ID News
ब्यूरो चीफ: संदीप शास्त्री

नई दिल्ली। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। कथित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है।

बताया जा रहा है कि परीक्षा के बाद कई राज्यों से प्रश्नपत्र लीक होने, अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आई थीं। मामला तूल पकड़ने के बाद सरकार और एजेंसियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा था।

सरकार का कहना है कि छात्रों के भविष्य और परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसी के तहत पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच के आदेश दिए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अब NTA जल्द ही नई परीक्षा तिथि की घोषणा कर सकता है। वहीं, परीक्षा रद्द होने से लाखों अभ्यर्थियों और अभिभावकों में चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में शामिल NEET जैसी परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखना बेहद जरूरी है। मामले की जांच के बाद कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

12
950 views

Comment