logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मदर्स डे पर मातृ शक्ति का सम्मान: महाराणा प्रताप के गीतों से गूंजा झालावाड़, डग इकाई गठन की भी हुई घोषणा

भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से संस्कार भारती इकाई झालावाड़ द्वारा मदर्स डे के अवसर पर पंच परिवर्तन एवं कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मातृ शक्ति का पारंपरिक तरीके से सम्मान किया गया, वहीं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को समर्पित भजनों, कविताओं और ओजपूर्ण गीतों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस दौरान संस्कार भारती की डग इकाई के गठन की घोषणा भी की गईदीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ।संस्था के अध्यक्ष अशोक जांगिड़ ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। यह शुभारंभ जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष ईश्वरी लाल वर्मा और उनकी धर्मपत्नी मोहिनी देवी द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों और संस्कार भारती के सदस्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।मातृ शक्ति चरण वंदन बना आकर्षण का केंद्रमदर्स डे के अवसर पर आयोजित मातृ शक्ति चरण वंदन कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें उपस्थित मातृ शक्तियों और वरिष्ठजनों का चरण पखारकर, माल्यार्पण कर, शाल ओढ़ाकर तथा मुंह मीठा कराकर सम्मान किया गया।सम्मानित होने वालों में रुक्मणी शर्मा, मोहिनी देवी, इंद्रावती, रुपेश सोनी, रितु सोनी, सौरभ सोनी, दीपाली सोनी, अशोक जांगिड़, हेमलता जांगिड़, कंचन गुप्ता, नरेंद्र दुबे और पुष्पलता दुबे कार्यक्रम में संस्कार भारती की साहित्य विधा प्रमुख डॉ. प्रीति शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी पांडुलिपि थोड़ी जमीन थोड़ा आसमान का चयन राष्ट्रीय साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशन के लिए किए जाने पर संस्था की ओर से माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।शामिल रहे।डॉ. प्रीति शर्मा का विशेष सम्मानभजनों और कविताओं ने जगाई देशभक्ति की भावनाकार्यक्रम में पंकज खंडेलवाल, कोमल टेलर, गोपाल विलास रावल और हरीश शर्मा ने भगवान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुतियां देकहल्दीघाटी में समर लड़्यो वो चेतक रो असवार कठे,
नीला घोड़ा रा असवार म्हारा मेवाड़ी सरदार राणा,
हल्दीघाटी का झगड़ा में अकेले लड़ रहे महाराणा
और फिल्म जय चित्तौड़ के प्रसिद्ध गीत ओ पवन वेग से उड़ने वाले घोड़े रखियो रे आज उनकी लाज हो जैसे गीतों ने पूरे माहौल को वीर रस और देशभक्ति से भर दिया। उपस्थित लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

र सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।महाराणा प्रताप के गीतों से गूंज उठा कार्यक्रम स्थलaimamediajhalawar

9
420 views

Comment