मालखरौदा क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद दर्जनों गाड़ियों के शीशे तोड़े...
रिपोर्टर वाई एस जांगड़े
शक्ति छत्तीसगढ़
जिला शक्ति के थाना मालखरौदा क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात्रि बदमाशों ने दर्जनों गाड़ियों के शीशे सीसीटीवी में तोड़ते दिखे जिसमे जैजैपुर से लेकर ग्राम जमगहन तक के कर के शीशे को बेखौप होकर तोड़ते दिखे पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है सीसीटीवी कंगाले जा रहे हैं, लेकिन बदमाशों का अभी तक कोई पहचान या जानकारी नहीं मिल पाई, इस घटना से लगभग 30 किलोमीटर के अंदर दर्जनों गांव के लोग डरे हुए हैं, रातों में लोगों की नींद उड़ गई है, इस घटना से कार मालिकों को भारी नुकसान हुआ है, अब देखना है यह है की यह किसी के द्वारा किया गया मजाक है या फिर किसी की साजिश या आने वाले समय की बड़ी दुर्घटना की ओर इशारा तो नहीं कर रही है, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है |