logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शामिल खाते की भूमि पर जबरन कब्जा

सेवा में,
जिलाधिकारी महोदय,
जनपद अलीगढ़।

विषय: गाटा संख्या 1051अ व 1051ब की भूमि पर यथास्थिति आदेश पारित कर अवैध कब्जा हटवाने एवं दबंग विपक्षियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने बाबत प्रार्थना पत्र।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि प्रार्थी आले नवी पुत्र साह मोहम्मद, निवासी ग्राम रामपुर शाहपुर, थाना चंदौस, तहसील गभाना, जनपद अलीगढ़ का निवासी एवं शामिल खाते की भूमि का वैध खातेदार है। प्रार्थी का हिस्सा गाटा संख्या 1051अ एवं 1051ब में स्थित है, जिसका राजस्व अभिलेखों में रकबा लगभग 26 बीघा दर्ज है, जबकि मौके पर भूमि लगभग 32 बीघा के आसपास मौजूद है।

प्रार्थी पूर्व से ही अपने वैध हिस्से की भूमि पर शांतिपूर्वक जुताई-बुवाई करता चला आ रहा था तथा कब्जेदार काश्तकार के रूप में खेती कर रहा था। किन्तु अब कुछ दबंग एवं अवैध कब्जाधारी खातेदारों ने अपने हिस्से से अधिक भूमि पर जबरन कब्जा करते हुए प्रार्थी के हिस्से की भूमि को भी दबाकर उस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है तथा जबरन जुताई-बुवाई करने का प्रयास कर रहे हैं।

प्रार्थी द्वारा कई बार अपना वैध हिस्सा मांगा गया, लेकिन विपक्षीगण कब्जा देने से साफ इंकार करते हुए गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देते हैं। जब प्रार्थी एवं गांव के अन्य लोग विपक्षीगण को भूमि पर जबरन कब्जा एवं जुताई-बुवाई करने से रोकते हैं, तब विपक्षीगण खुलेआम कहते हैं कि
कोई आदेश दिखाओ, बिना आदेश के हम नहीं रुकेंगे, हम ऐसे ही जुताई-बुवाई करेंगे।

इस प्रकार विपक्षीगण प्रशासनिक आदेशों एवं कानून व्यवस्था की खुली अवहेलना करते हुए भूमि की वर्तमान स्थिति बदलकर अपना अवैध कब्जा मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्षीगण पूर्व में भी गांव में कई बार विवाद एवं तनाव की स्थिति उत्पन्न कर चुके हैं, जिससे भविष्य में किसी भी समय गंभीर दंगा-फसाद एवं अप्रिय घटना होने की पूर्ण आशंका बनी हुई है।

प्रार्थी द्वारा उक्त मामले की शिकायत कई बार आईजीआरएस पोर्टल, उपजिलाधिकारी महोदय (एसडीएम), तहसील प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्यवाही अथवा स्थायी समाधान नहीं किया गया। शिकायतों के बावजूद विपक्षीगण लगातार अवैध कब्जा एवं जुताई-बुवाई करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे प्रार्थी को भारी मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।

विपक्षीगण के नाम निम्न प्रकार हैं

1. अमीरा पुत्र शब्बीर खान

2. जमशेद, अली मोहम्मद, शान मोहम्मद, इस्तकबाल, वाहिद पुत्र अब्दुल अली

3. आमीन, मोमीन पुत्र लाल मोहम्मद

4. तौसीफ पुत्र लखमीर खान

5. तोहिद अली पुत्र लखमीर खान

अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गाटा संख्या 1051अ एवं 1051ब पर यथास्थिति (Status Quo) बनाए रखने का आदेश पारित करने की कृपा करें, ताकि कोई भी पक्ष भूमि की वर्तमान स्थिति में परिवर्तन न कर सके।

साथ ही राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके की निष्पक्ष पैमाइश कराकर प्रार्थी को उसके वैध हिस्से की भूमि पर पुनः कब्जा दिलाया जाए तथा अवैध कब्जा हटवाने की कृपा करें।

इसके अतिरिक्त विपक्षीगण द्वारा कानून व्यवस्था को चुनौती देने एवं प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने के कारण उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करते हुए थाना चंदौस पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने, संभावित दंगा-फसाद रोकने तथा प्रार्थी एवं उसके परिवार की सुरक्षा हेतु आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें।

दिनांक: ___12/5/2026________

प्रार्थी
आले नवी पुत्र साह मोहम्मद
निवासी: ग्राम रामपुर शाहपुर, थाना चंदौस, तहसील गभाना, जनपद अलीगढ़
मोबाइल नंबर: __6396605845________________
हस्ताक्षर: __________________आलेनबी

1
130 views

Comment