logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिनांक 23/05/2026 को आसपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन होगा...

दिनांक 23/05/2026 को आसपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन होगा

आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 11/05/2026 को अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर संगठन के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं ने बैठक कर तय किया कि निम्नलिखित समस्याओं के समाधान हेतु दिनांक 23/05/2026 को आसपुर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया जाएगा बैठक के अंत जिलाधिकारी एटा के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा उक्त ज्ञापन में निम्नलिखित मांगो को प्रमुख रूप से उठाया गया

1:- हाइवे के निर्माण में गई किसानों की जमीन का बड़ी संख्या में आज तक मुआवजा नहीं मिला है तत्काल दिलाया जाए।

2:- आसपुर टोल प्लाजा के मैनेजर स्थानीय किसानों के साथ अभद्रता कर रहे हैं तत्काल ससम्मान किसानों की गाड़ियों को निकलवाया जाए।

3:- हाइवे स्थित गाँव कंगरोल पर कट बनवाया जाए जिससे स्थानीय किसानों को लाभ मिल सके।

4:- कृषि विभाग के अधिकारी एवं थोक विक्रेताओं की मिली भगत से किसानों को खाद ब्लेक में मिल रही हैं तत्काल कठोर कार्यवाही कर शत प्रतिशत किसानों को खाद कंट्रोल रेट पर दिलाई जाए दुर्भाग्यवश यूरिया 400 से 500 रुपए बोरी में बिक रही हैं।

5:- लम्बित समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा - सुरेन्द्र शास्त्री, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश सचिव बबलू नागर, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, प्रेम सिंह, रामनिवास वर्मा, अशोक कुमार, भगवान सिंह वर्मा, रामवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह लोधी, हरदेव सिंह वर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

0
35 views

Comment