आईटी आई नूराबाद में 1 4मई को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन
आईटीआई नूराबाद में 14 मई को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार शासकीय आईटीआई टेकरी के प्राचार्य ने जानकारी दी है कि 14 मई को प्रातः 11 बजे आईटीआई नूराबाद परिसर में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा।
कैंपस में शामिल होने वाली कंपनियों में मोटर्स नोएडा सेक्टर-84, इंडिया यामाहा प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा तथा हाईवे रूप प्रिसीजन टेक्नोलॉजी लिमिटेड, मानेसर शामिल हैं। इन कंपनियों द्वारा डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, वेल्डर, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एवं इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ट्रेड के पदों हेतु भर्ती की जाएगी।
मोटर्स नोएडा सेक्टर-84 द्वारा 18 से 32 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 15,500 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
इंडिया यामाहा प्राइवेट लिमिटेड, ग्रेटर नोएडा द्वारा 18 से 26 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध रहेगा। चयनित उम्मीदवारों को 17,200 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
इसी प्रकार हाईवे रूप प्रिसीजन टेक्नोलॉजी लिमिटेड, मानेसर द्वारा 18 से 32 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को 27,640 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
प्राचार्य ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे कैंपस में सम्मिलित होने हेतु अपने समस्त आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर निर्धारित समय पर उपस्थित हों।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh