logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Vidisha के Kurwai अंतर्गत ग्राम कलरयाई में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिली है।

Vidisha के Kurwai अंतर्गत ग्राम कलरयाई में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने देखने को मिली है। गांव में कई स्थानों पर बिजली के तार जमीन के बेहद करीब लटक रहे हैं, जिससे ग्रामीणों एवं पशुओं की जान को हमेशा खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी विद्युत विभाग के कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लटकते तारों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, विशेषकर बारिश एवं तेज हवा के दौरान करंट फैलने की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।

गांव के लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तारों की मरम्मत कर उन्हें सुरक्षित ऊंचाई पर किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय दुर्घटना से बचा जा सके।

0
35 views

Comment