logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अधिवक्ता परिषद के प्रदेश अधिवेशन की तैयारियाँ तेज: बहराइच में भूमि पूजन के साथ बजा शंखनाद

बहराइच | 11 मई, 2026
अधिवक्ता परिषद (अवध प्रांत) के आगामी प्रदेश अधिवेशन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए संगठन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आगामी 16-17 मई को होने वाले इस महत्वपूर्ण समागम के दृष्टिगत आज प्रदेश नेतृत्व की टीम जनपद बहराइच के प्रवास पर रही, जहाँ आध्यात्मिक और सांगठनिक ऊर्जा के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।
न्यायिक जगत को आमंत्रण: प्रवास के दौरान प्रदेश महामंत्री मीनाक्षी परिहार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह और प्रदेश मंत्री रंजीता बाल्मीकि ने माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश पदाधिकारियों ने उन्हें अधिवेशन की महत्ता से अवगत कराते हुए ससम्मान आमंत्रित किया।
भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम का श्रीगणेश: लखनऊ रोड स्थित कार्यक्रम स्थल, हरियाली रिजॉर्ट में सोमवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस अनुष्ठान के बाद पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। भूमि पूजन के साथ ही अधिवेशन की सफलता के लिए आध्यात्मिक संकल्प लिया गया।

तैयारियों की समीक्षा और रणनीति: भूमि पूजन के उपरांत स्थानीय इकाई के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बहराइच इकाई के अध्यक्ष अभय सिंह, महामंत्री आलोक शुक्ला, संरक्षक सुरेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार पाठक और जिला प्रचारक सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस प्रवास और बैठक ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है, जिससे स्पष्ट है कि आगामी 16 और 17 मई को बहराइच अधिवक्ताओं के वैचारिक कुंभ का साक्षी बनेगा।

12
1757 views

Comment