logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाना शिवनगरडिडई पुलिस ने शांति व्यवस्था भांग के शंकर में तीन को किया गिरफ्तार

थाना शिवनगर डिडई पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग की आशंका में 3 लोगों को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस के जनपद सिद्धार्थनगर के शिवनगर डिडई थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चालान किया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी सुभेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बृजेश सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार संज्ञेय अपराधों की रोकथाम एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में संगीता यादव पत्नी अंगद यादव उम्र करीब 42 वर्ष, साजिद पुत्र वारिस अली उम्र करीब 19 वर्ष निवासी कटबंध थाना शिवनगर डिडई तथा भानमती पत्नी राजेन्द्र यादवनिवासी ग्राम डडवाशुक्ल थाना शिवनगर डिडई शामिल हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आजम अली खां, कांस्टेबल जयसिंह चौहान, कांस्टेबल अजय यादव, महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला एवं महिला आरक्षी आंचल यादव शामिल रहीं।

3
778 views

Comment