logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बदहाल रास्ते व पानी निकासी के चलते लोग परेशानः कई बार ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि से शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, ग्रामीणों में रोष

आज का मुद्दा (न्यूज़ रिपोर्टर विवेक कुमार सिकंदराबाद) बुलंदशहरः सिकंदराबाद विधानसभा चोला क्षेत्र के गांव लोहाकर (रसूलपुर रिठौरी) में काफी महीनों से टूटे पड़े रास्ते और नालियों को बनवाने की मांग करते आ रहे हैं। आरोप है कि नालियों की साफ सफाई व सडक निर्माण नहीं होने के कारण रास्ते पर जलभराव हो जाता है। जिससे ग्रामीणों का निकालना दूबर हो गया है। गंदे पानी में बदबू आने से सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वही भीषण गर्मी के चलते मच्छरों से गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामवासी विवेक भाटी, अनिल भाटी, नरेश गौर, धर्मवीर, बाबीर,

बृजेश, नरेश, बृजपाल आदि ने बताय कि काफी महीनों से सड़क निर्माण क नालियों की साफ सफाई न होने से रास्ते पर पानी भरा हुआ है। कई बार ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ है। जिससे ग्रामीण में रोष व्यक्त है। वही ग्राम प्रधान पवन कुमार का कहना है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

12
1797 views

Comment