देवराजी प्रेमचन्द पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन
आज दिनांक 11 मई 2026 को प्रयागराज के हंडिया तहसील के देवा में स्थित देवराजी प्रेमचन्द पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। मां ही संपूर्ण जगत की जननी है, मां से ही संपूर्ण विश्व है, मां है तो हम सब है जैसे सुविचारों के साथ विद्यालय की निर्देशिका महोदया डॉक्टर तृप्ति श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आई हुई सभी माताओं का आभार प्रदान किया एवं सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कुलदीप खरे एवं समस्त शिक्षक गण मौजूद रहे।